Mandi News : सुख आश्रय योजना संवारेगी अनाथ बच्चों का भविष्य : चंद्रशेखर

बागवानी प्रशिक्षण भवन सिद्धपुर में वीरवार को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्रता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के  मुख्य अतिथि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर थे जबकि अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी स्वाति डोगरा ने की।  इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर ने कहा की सुख आश्रय योजना माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक अनूठी और श्रेष्ठ पहल है जो अनाथ बच्चों के लिए लाइफलाइन का काम कर रही है।

उन्होंने कहा की सरकार ने ऐसे बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया है। धर्मपुर में ऐसे 33 बच्चों और गोपालपुर खंड के 56 बच्चों की पहचान हुई है जिनका पालन  पोषण ,शिक्षा,आवास, विवाह आदि का खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने  कहा की राज्य सरकार एक पालक माता पिता की तरह इन बच्चों की न केवल निर्वाह कि व्यवस्था कर रही है बल्कि उनके भावी जीवन की चिंता भी सरकार को है।

उन्होंने कहा की जिला मंडी में 479 बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा की यह योजना मण्डी में जिलाधीश एवम बाल कल्याण सरक्षण समिति की निगरानी में जबकि खंड स्तर पर उपमंडलाधिकारी की देखरेख में चल रही है। https://www.youtube.com/watch?v=QbY2qigt6mo आजकल जिनको इस योजना का लाभ मिलना है उनके दस्तावेज युद्ध स्तर पर बन रहे है ताकि उन्हे जल्दी से जल्दी इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने इस मौके पर सुख आश्रय योजना में चयनित पात्र अनाथ 89 बच्चों को प्रमाणपत्र बांटे  तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटियों को बधाई पत्र व बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत फिक्स्ड डिपॉजिट प्रति 21 हजार भी दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने इस मौके पर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

जिला बाल सरंक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के सभी घटकों की बारीकी से जानकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी।  उपमंडलाधिकारी स्वाति डोगरा ने कहा की वह सुनिश्चित करेगी की कोई भी बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुंदन हाजरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत https://www.tatkalsamachar.com/shimla-news-constables-women-sub-inspectors/ किया और उन्हें समानित भी किया।समारोह में वृत प्रयबेक्षक, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

3 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

3 days ago