Bilaspur News : बिलासपुर में शीतकालीन तैयारियो की समीक्षा बैठक का आयोजन

जिला मुख्यालय में सर्दियों के मध्य नजर अतिरिक्त उपायुक्त डा. निधि पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को शीतकालीन तैयारी की समीक्षा के लिए लाइन विभागों के अधिकारियों के साथ  बैठक की गई।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग को अपनी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।


उन्होंने अन्य संबंधित विभागों को किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने और सुचारू सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए मशीनरी को तैयार रखने का निर्देश दिए।  उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और सभी उपमंडल अधिकारियों को धुंध और कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने सहित जिला के मुख्य सड़कों में डार्क स्पॉट्स की रिपोर्ट सौंपने सहित पुलिस विभाग को ट्रैफिक प्लान को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी एमसी के कार्यकारी अधिकारियों को सर्दियों के दौरान बस स्टैंड के आसपास खुले में सोने वाले लोगों की संख्या पता करने और इन लोगों के लिए एमसी  क्षेत्र में रात काटने के लिए उचित व्यवस्था करने  और आपदा प्रबंधन के अंतर्गत जरूरतमंदों को कंबल भी वितरण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन स्थिति के लिए आवश्यक दवाओं का भंडारण करने के निर्देश दिए गए । खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को  आवश्यकता के मुताबिक राशन  का भंडारण के निर्देश दिए ।


“अक्सर सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कमरे में रूम हिटर ब्लोअर इत्यादि का इस्तेमाल https://www.tatkalsamachar.com/sukhashrayyojna-aorphan-children/ किया जाता है मगर यह देखा गया है कि बंद कमरे में हीटर जलाने से कई लोगों की मौत के मामले सामने आते हैं उन्होंने जिला वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है।


 उन्होंने बताया कि हीटर का उपयोग कमरे की हवा को गर्म करके तापमान बढ़ाने के लिए किया जाता है बंद कमरे में हीटर चलने से कमरे में ऑक्सीजन का स्तर घटने लगता है और वहां मौजूद नमी भी कम होने लगती है। इससे ज्यादातर लोगों को नांक बंद और ड्राई आई की समस्या आने लगती है। रूम हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है और यह एक जहरीली गैस होती है।

“उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में फोरलेन बनने से एक ओर जहां बड़ी सुविधा मिली है वहीं सर्दियों में कोहरे के कारण  सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। उन्होंने सभी चालकों को कोहरे में यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
उन्होंने वाहन चालकों से लो बीम पर हेडलाइट रखने,लाइन में वाहन चलाने,पीली लाइट को फॉलो करने,  वाहनों https://www.youtube.com/watch?v=38THmmcqDk8 के मध्य उचित दूरी का रखने, इंडीकेटर पर ध्यान रखने, फॉग लाइट का सहारा लेने, वाहनों की स्पीड को  नियंत्रित रखने, वाहनों के पीछे रेडियम टेप लगवाने की अपील की ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago