The role of All India Council in the work related to student interest and social service is commendable: Jai Ram Thakur
शिमला पीटरहॉफ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय परिषद सदैव ही छात्रों के हितों के संरक्षण, राष्ट्रहित और समाज के विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाओं के समय में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। कोरोना के संकटकाल के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को हर सम्भव सहायता प्रदान कर समाज सेवा की मिसाल कायम की है।
उन्होंने रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए अखिल भारतीय परिषद की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य संस्थाओं और लोगों को भी प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए विभिन्न अनुभव भी साझा किए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सकारात्मक बदलाव आए हैं। छात्रों को भारतीय मूल्यों के अनुरूप शिक्षा प्राप्त हो इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। नई शिक्षा नीति दक्षतापूर्वक कार्यान्वित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों को प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अनेक कारगर कदम उठाए हैं। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवोन्मेषी प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अनेक महत्त्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की है। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा तथा उच्च शिक्षा क्षेत्र में भी व्यापक उन्नति हुई है। प्रदेश ने अपने शैक्षणिक परिदृश्य को परिवर्तित किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्टूडेंटस फॉर होलिस्टिक डवेलपमेंट ऑफ हयूमेनिटी (शोध) फाउंडेशन की पुस्तक हिमाचली स्वातंत्रय वीरों का परिचय का विमोचन भी किया।
इससे पूर्व, स्वागत समिति के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. छगनभाई पटेल और राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुख राम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुनील ठाकुर, प्रांत महामंत्री विशाल वर्मा, स्वागत समिति के महामंत्री विकास राठौर, परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…