सोलन :- प्रदेश सरकार सुनिश्चित बना रही महिला सशक्तिकरण

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैाधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के माध्यम से यह सुनिश्चित बना रही है कि लड़कियांे को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्राप्त हांे। सुखराम चैाधरी आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दभोटा में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे।  


सुखराम चैाधरी ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में लड़के व लड़की को एक समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहां पात्र कन्याओं को लाभान्वित कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है वहीं लोगों को इस दिशा में जागरूक भी बना रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के एक समान अवसर प्रदान करें।


उन्होंने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी बालिकाओं के अभिभावकों को 21-21 हजार रुपए की एफडी भी प्रदान की। उन्होंने यह राशि रब नूर पुत्री श्रीमती मनदीप कौर ग्राम भांग्ला, दिव्या पुत्री दर्शन सिंह ग्राम राजपुरा, हर्षिता पुत्री महेंद्र सिंह ग्राम राजपुरा तथा दीपाली पुत्री दविंदर सिंह ग्राम राजपुरा को यह एफडी प्रदान की।


उन्होंने शगुन योजना के तहत 31-31 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि सुषमा पुत्री लाजो देवी ग्राम धुंधली, गुरप्रीत कौर पुत्री अमरजीत कौर ग्राम पलासी कलां, जसवीर कौर पुत्री अमरजीत कौर ग्राम पलासी कला, दीक्षा पुत्री श्रीमती सुरजीत सिंह ग्राम ढांग उपरली, परमजीत कौर, कुलवीर कौर ग्राम दभोटा को एफडी प्रदान की।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान के लाभार्थियों मधु बाला, प्रियंका, अंजना, नीजो देवी तथा सविना को 51-51 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 10 पात्र लाभार्थियों को निशुल्क गैस कुनेक्शन वितरित किए गए।  
इस अवसर पर नवजात शिशुओं को ऊर्जा मंत्री के कर कमलों द्वारा अनपराशन तथा गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म के तहत फल वितरित किए गए।


सुखराम चैाधरी ने इस अवसर पर आम का पौधा भी रोपा।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई।


इस अवसर पर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखविंदर सिंह राणा, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, जल शक्ति बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी वर्ग उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago