वैक्सीन के भंडारण के लिए प्रदेश में 386 स्थल चिन्हित, लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए 3700 वैक्सीनेटर्ज देंगे अपनी सेवाएं

प्रदेश के लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बारे में जानकारी देतेे हुए स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से राज्य में लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन प्राप्त होने के बाद भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार राज्य में सबसे पहले यह वैक्सीन राज्य के 80 हजार स्वास्थ्य कर्मियों (हेल्थ केयर वर्कर्ज)े के अलावा अन्य फ्रंट लाईन वर्कर्ज जैसे पुलिस बल, सफाई कर्मचारियों आदि को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों में सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद राज्य में अन्य लोगों को यह वैक्सीन चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएगी।
सचिव ने कहा कि राज्य में कोरोना वैक्सीन के भंडारण की भी पूरी व्यवस्था की गई है। वैक्सीन के भंडारण के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 386 स्थल चिन्हित किए गए हंै, जहां पर इस वैक्सीन को राज्य में पहुंचने के बाद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन लोगों तक पहुंचाने के लिए वैक्सीन आने के बाद प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश भर में 3700 वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारी (वैक्सीनेटर्ज) चिहिन्त किए गए हंै, जो टीकाकरण में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण, उपकरण, बायोमेडिकल वेस्ट का सही निपटान करने की भी तैयारियां की जा रही हंै।
मिशन निदेशक एनएचएम डाॅ. निपुण जिंदल ने बैठक में तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसके उपरांत मुख्य सचिव ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव के.के. पंत, सचिव शहरी विकास रजनीश, सचिव आयुर्वेद डाॅ. अजय कुमार, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, मिशन निदेशक एनएचएम डाॅ. निपुण जिंदल भी उपस्थित थे।

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

22 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago