प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को आज एम-2 इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की 130 बेलेट यूनिट तथा 130 कन्ट्रोल यूनिट प्रदान की गई। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार यह ईवीएम स्कैन करने के उपरान्त राज्य निर्वाचन आयोग को ऋण आधार पर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तर की चेकिंग बेल कंपनी के अभियन्ताओं द्वारा करवाने के उपरान्त 123 बेलेट यनिट तथा 123 कन्ट्रोल यूनिट को जिला सोलन में होने वाले स्थानीय शहरी निकायों के निर्वाचन में प्रयोग में लाया जाएगा। 07 कन्ट्रोल यूनिट तथा 07 जिला सिरमौर भेजी जाएंगी।
इसके उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील कार्यालय परिसर सोलन तथा पुराने उपायुक्त कार्यालय में स्थित ईवीएम तथा वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, जिला महासचिव शिवदत्त ठाकुर, कम्यूनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया के अनूप पराशर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सावित्री सांख्यान तथा कंचन राणा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, सहायक आयुक्त लीव रिजर्व एचएस राणा, तहसीलदार गुरमीत नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा एवं नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर, नायब तहसीलदार जगपाल उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…