State-of-the-art library to be built in Bilaspur - Pankaj Rai
जिला पुस्तकालय बिलासपुर को अत्याधुनिक पुस्तकालय में बदला जाएगा। इस आशय की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि जिला पुस्तकालय के बुनियादी ढांचे को संस्कृति विभाग भारत सरकार के राष्ट्रीय आधुनिकीकरण मिशन के अंतर्गत 86 लाख रुपये की राशि व्यय कर पुस्तकालय का आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के निर्माण के लिए 75 प्रतिशत राशि राजा राममोहन राय फाउंडेशन से तथा 25 प्रतिशत राशि प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है।
बैठक में पुस्तकालय के निर्माण के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग (विद्युत) तथा प्रोफेसर सूचना प्रौद्योगिकी राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर इस समिति के सदस्य होंगे। यह समिति मौके पर जाकर पुस्तकालय में पाठकों की आवश्यकता के अनुसार पुस्तकालय के निर्माण के बारे में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि पुस्तकालय के उन्नयन व आधारभूत ढांचे के निर्माण पर 45 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। पुस्तकालय की प्रौद्योगिकी के उन्नयन तथा कम्प्यूटरीकरण पर 29 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस आधुनिक पुस्तकालय में दृष्टिहीन बच्चों की सुविधा के लिए ब्रेल प्रिंटर तथा स्क्रीन रीडर की भी व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में घुमारवीं पुस्तकालय की मरम्मत के विभिन्न कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तोरुल रवीश, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, एसडीएम घुमारवीं राजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता राजेन्द्र सिंह जुबलानी उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…