सिरमौर :- सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान

जिला सिरमौर में 8 मई से 5 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के सड़क निर्माण में उपयोग हेतु आज यहां आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

 उन्होंने कहा जिला सिरमौर में सभी नगर परिषद एवं पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, पार्षद व सदस्य सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने के लिए 8 मई से 5 जून पर्यावरण दिवस तक विशेष अभियान चलाएंगे और एकत्रित प्लास्टिक को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थापित एकत्रीकरण केंद्रों में जमा करवाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कलेक्शन को बढ़ाने के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करना भी सुनिश्चित करें।

इसी प्रकार, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतें अपने स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने व पॉलिब्रिकस तैयार करने के लिए विशेष अभियान चलाएं और एकत्रित प्लास्टिक को लोक निर्माण विभाग के नजदीकी उपमंडल या अनुभाग स्तर पर बनाए गए प्लास्टिक एकत्रीकरण केंद्र में जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण की गतिविधियों में किया जा सके।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा साहिब अजमेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

xsh_814e891

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की, अधिकारों के लिए मांगा सहयोग

किशाऊ बाँध पर बड़ी जीत के बाद सुक्खू सरकार ने बीबीएमबी एरियर को वापिस लेने…

20 hours ago

Mandi News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा…

2 days ago

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

7 days ago

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

2 weeks ago