सोलन : आपसी समन्वय से समस्यों का त्वरित निदान सम्भव- रमेश ठाकुर

अधिकारयों के अनुभव एवं बेहतर निर्णय आमजन की तकलीफ को कम करने में सहायक-ज़फ़र इकबाल.

जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने जिला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियां एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि लम्बित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जा सके। रमेश ठाकर आज यहां जिला परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।बैठक में पूर्व मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धाजंलिज अर्पित की गई और उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर शीघ्र सुलझा सकते हैं। इससे बैठक में अनेक समस्याओं को उठाने का पर्याप्त समय मिलता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों का यह प्रयास रहता है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सकारात्मक सहयोग से जनता की समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जा सके।

रमेश ठाकुर ने कहा कि जिला परिषद की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति समस्याओं के शीघ्र निवारण की गारन्टी है और अधिकारियों को इस बैठक में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित बनानी चाहिए।
उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बैठक से 15 दिन पूर्व प्रेषित करें ताकि इनका उचित समाधान किया जा सके।बैठक में जिला परिषद सोलन की 26 फरवरी, 2021 से 17 जुलाई, 2021 तक की लगभग 05.08 करोड़ रुपए की आय-व्यय को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष की अगुवाई में जैव विविधता समिति गठित करने का निर्णय भी लिया गया।  
अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों पर शीघ्रता से कार्यवाही आमजन का अधिकार है तथा सभी अधिकारियों को इस दिशा में गम्भीर प्रयास करने चाहिएं। उन्हांने अधिकारियों से आग्रह किया कि विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ गतिशीलता लाएं।

उन्होंने कहा कि अधिकारयों के अनुभव एवं बेहतर निर्णय आमजन की तकलीफ को कम करने में सहायक बनते हैं।
ज़फ़र इकबाल ने कहा कि जिला में ऐसे सभी गावों में सार्वजनिक शौचालय निर्मित किए जाएंगे जहां की जनसंख्या 100 से अधिक है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। निर्माण के लिए सम्बन्धित पंचायत को प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त सोलन को प्रेषित करना होगा।

बैठक में ग्राम पंचायत टकसाल में पेयजल समस्या के निवारण, प्राथा में नालियों एवं डंगों की समस्या, परवाणु से कण्डाघाट तक राष्ट्रय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के कारण क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्गों को खोलने के लिए राष्ट्रीय राजर्माग प्राधिकरण को निर्देश देने सहित अन्य समस्याओं पर सारगर्भित चर्चा की गई।
जिला पंचायत अधिकारी मोतीलाल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, खण्ड विकास अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

21 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago