डाॅ. सैजल 25 नवम्बर से 27 नवम्बर, 2020 तक सोलन के प्रवास पर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल 25 नवम्बर से 27 नवम्बर, 2020 तक सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। 
डाॅ. सैजल 25 नवम्बर, 2020 को दिन में 12.00 बजे परिधि गृह सोलन से हिम सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ करेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री 26 नवम्बर, 2020 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बड़ोग के रूंदन गोरों में प्रातः 09.30 बजे आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण करंेगे। वे तदोपरांत दिन में 11.00 बजे सुलतानपुर में जनसमस्याएं सुनेंगे। वे इसी दिन 12.30 बजे अन्हेच में पंचायत घर का लोकार्पण करेंगे। 
डाॅ. सैजल तदोपरांत दिन में 1.30 बजे बोहली में पंचायत भवन तथा 3.30 बजे काबाकलां में युवक मण्डल भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
आयुर्वेद मन्त्री 27 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के घरतीखुर्द में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन बेहड़े का खेच की आधारशिला रखेंगे। वे प्रातः 11.00 बजे सियाड़ी ब्राहम्णा में सामुदायिक भवन की आधारशिला रखेंगे।
डाॅ. सैजल तदोपरांत प्रातः 11.30 बजे आंजी मातला में ग्राम सभा हाॅल का लोकार्पण करंेगे। वे इसी दिन 11.45 बजे धर्मपुर में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर का भूमि पूजन करेंगे तथा सब्जी मण्डी धर्मपुर में जिला स्तरीय किसान मेला में भाग लेंगे।
उक्त सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा। सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों को उचित प्रकार से मास्क पहनना होगा, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना होगा और अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करने होंगे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

18 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago