सोलन : ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित

विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में आज ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने की।
कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलन विकास खण्ड की ग्राम नौणी मझगांव सहित ग्राम पंचायत शमरोड़, सेरबनेड़ा, ओच्छघाट, सन्होल, सुल्तानुपर, शामती, कोठों के लोगों की शिकायतें सुनीं गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए।
अजय कुमार यादव ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 26 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा। जन शिकायतों के समाधान एवं प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से कार्यान्वित किए गए इस राष्ट्र व्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को समस्याओं को त्वरित समाधान दिलाना है।
उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि ई-श्रम कार्ड के अन्तर्गत पंजीकृत कामगार को 02 लाख रुपए तक का बीमा किया जा रहा है। इसके लिए कामगार को कोई भी प्रीमियम नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि ई-श्रम कार्ड के लिए 31 दिसम्बर, 2021 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के क्षेत्रीय सहायक मोहन चैहान, सीडीपीओ सोलन कविता गौतम तथा तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंदराम, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम लता, ग्राम पंचायत शामती की प्रधान लता, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवन्ती, ग्राम पंचायत सेरबनेड़ा की प्रधान हेमन्त शर्मा खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, पूर्व ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के पूर्व प्रधान बलदेव सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार सोलन जगपाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। .0. 

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago