सोलन : संकटकाल में पीड़ित मानवता का सम्बल बनें चिकित्सकः डाॅ. सैजल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए तैनात अन्य को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए इस संकटकाल में अपने मोबाइल फोन बन्द न रखें और फोन पर आ रही काॅल का उत्तर दें।
डाॅ. सैजल आज यहां वर्चुअल माध्यम से आयुष विभाग द्वारा होम आईसोलेटिड कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को योग के माध्यम से स्वस्थ रखने के लिए राज्य स्तरीय ‘आयुष घर-द्वार’ कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के उपरान्त प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट एवं दबाव के समय में कई बार ऐसा हो सकता है कि चिकित्सक एवं अन्य किसी कारणवश मोबाइल फोन न सुन पाएं। ऐसे में सभी यह सुनिश्चित बनाएं कि वापिस फोन किया जाए। उन्होंने कहा कि संकट के समय में फोन करने वाले गम्भीर रोगी एवं उनके परिजन भी हो सकते हैं। चिकित्सक द्वारा समय पर प्रदान किया हुआ परामर्श बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचा सकता है। उन्हांेने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए कि महामारी के इस समय में रोगियों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित बनाएं।
आयुष मंत्री ने कहा कि कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी अथवा उनके परिजन अपनी समस्या के निदान के लिए जिला एवं उपमण्डल स्तर पर उपलब्ध चिकित्सकों के साथ-साथ उनसे भी दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं।
डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से शिमला के कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी मनदीप से बातचीत की। मनदीप ने उन्हें अवगत करवाया कि जब उन्हें परीक्षण के उपरान्त कोविड-19 पाॅजिटिव होने की सूचना मिली तो वे काफी चिंतित हो गए और मानसिक अवसाद ने उन्हें घेर लिया। ऐसे में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने न केवल चिकित्सीय रूप से अपितु मानसिक रूप से भी उन्हें सम्बल प्रदान किया। उन्होंने अन्य कोविड पाॅजिटिव रोगियों से भी बातचीत की।
कार्यक्रम में लगभग 80 कोविड पाॅजिटव होम आईसोलेटिड रोगी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने सभी कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों से आग्रह किया कि आयुष घरद्वार कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, सोलन में आयुष विभाग के निदेशक डी.के. रतन, सोलन में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, आयुष विभाग की संयुक्त निदेशक डाॅ. राखी सिंह, वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

16 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago