Sealed tenders are invited for short documentaries, short videos, photo albums and teasers at Maa Shoolini Mela
राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो अलबम तथा टीज़र के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा सील बंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह निविदाएं मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय को 16 जून, 2023 तक प्रेषित करनी होंगी।
23 जून से 25 जून, 2023 तक आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो अलबम तथा टीज़र के लिए सीलबंद निविदाएं मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के समक्ष 16 जून, 2023 की प्रातः 11.00 बजे तक पहंुच जानी चाहिएं। सीलबंद निविदाओं को उसी दिन प्रातः 11.30 बजे अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय https://www.tatkalsamachar.com/kangra-news-deputy-commissioner/ में बोलीदाताओं के समक्ष खोला जाएगा।
ज़िला प्रशासन से स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं बोलीदाताओं की वित्तीय निविदाएं स्वीकृत की जाएंगी जिनकी तकनीकी निविदाएं स्वीकार्य होंगी। निविदा प्रपत्र एवं विवरण अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय समय में प्राप्त किया जा सकता है।
निविदा प्रपत्र एवं विवरण वेबसाइट www.hpsolan.gov.in पर भी उपलब्ध है।
इच्छुक बोलीदाताओं को उपायुक्त सोलन एवं अध्यक्ष शूलिनी मेला समिति सोलन के नाम पर अग्रिम धरोहर राशि के रूप में 15 हजार रुपये का एफडीआर अथवा डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाना होगा। अग्रिम धरोहर राशि के बिना प्राप्त निविदा को खारिज कर दिया जाएगा।
इस संबंध में पूरी जानकारी वेबसाइट www.hpsolan.gov.in पर अथवा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोलन से किसी भी कार्य दिवस पर प्राप्त की जा सकती है।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…