सोलन : सेवा सप्ताह के अन्तर्गत वरिष्ठ जन के साथ संवाद आयोजित,

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आज वरिष्ठ नागरिकों से संवाद आयोजित किया गया। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने आज यहां दी।
जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर जिला के विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठ लोगों से दूरभाष पर सम्पर्क साधकर उनका कुशलक्षेम जाना गया।


जिला कल्याण अधिकारी ने स्वयं कुम्हारट्टी की 86 वर्षीय लाजवंती, कोठों के 97 वर्षीय राम रतन, दावंसी की 97 वर्षीय शांति देवी तथा हरिपुर के 92 वर्षीय गीता राम से दूरभाष पर बातचीत की।
उन्होंने कहा कि तहसील कल्याण अधिकारी कसौली द्वारा गोयला निवासी 87 वर्षीय प्यार सिंह, कसौली निवासी 74 वर्षीय निक्कु राम, पट्टा निवासी 63 वर्षीय सुलोचना कंवर से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।


सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की तकनीकी टीम इस अवसर पर सोलन के विभिन्न स्थानों पर वयोवृद्ध नागरिकों से रू-ब-रू हुई। वयोवृद्ध जन ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए।
सोलन निवासी 90 वर्षीय बिमला शर्मा, 65 वर्षीय मधु तंवर, 68 वर्षीय रश्मि पांडे, कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पारनू के सोलन में निवास कर रहे 80 वर्षीय एल.एन. शर्मा, रबौण निवासी 70 वर्षीय उर्मिल ठाकुर ने अपने विचार साझा किए।


वरिष्ठ नागरिकों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए समय में आए बदलाव पर सारगर्भित चर्चा की। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि वर्तमान समय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में युवा पीढ़ी का यह कर्तव्य बनता है कि वे सत्त परिश्रम कर अपने परिवार तथा देश का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाआंे से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और देश सेवा के लिए तत्पर रहें

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago