Solan News : श्रेष्ठ विचार एवं सहिष्णुता ही सनातन धर्म की पहचान – संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लुटरू महादेव मन्दिर में ब्रह्यलीन परमहंस महंत श्री राम कृपाल भारती जी महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि पर आयोजित प्रतिमा स्थापना समारोह में उपस्थित रहे।


संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लुटरू महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा सभी की सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर कहा कि ब्रह्यलीन परमहंस महंत श्री राम कृपाल भारती जी महाराज को समूचे क्षेत्र में धर्म की मीमांसा एवं भक्तजनों तक धर्म ग्रंथों की सरल जानकारी पहंुचाने के लिए स्मरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्यलीन परमहंस महंत श्री राम कृपाल भारती जी महाराज ने अपने अंतिम समय तक जन-जन की सहायता के लिए कार्य किया। परमार्थ के कार्यांे के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए श्री राम कृपाल भारती जी महाराज सदैव जन स्मृतियों में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को श्रेष्ठ विचारों को आत्मसात करने और सहिष्णुता के लिए जाना जाता है। https://www.tatkalsamachar.com/nautor-cases/ श्री राम कृपाल भारती जी महाराज जीवन पर्यन्त सनातन धर्म की इस विशेषता से लोगों को लाभान्वित करते रहे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि ब्रह्यलीन परमहंस महंत श्री राम कृपाल भारती जी महाराज के दिखाए मार्ग का अनुसरण करें।

संजय अवस्थी ने तदोपरांत विश्राम गृह अर्की में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि अर्की का विकास सर्वोपरि है और अर्की विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में विकास का आर्दश बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर लुटरू महादेव मंदिर के महंत विजय भारती, महंत हरिओम भारती व शिष्य,http://eternal religion लुटरू महादेव गुफा के पुजारी लोकेश कौशिक, अर्की कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, मण्डी गोविंदगढ़ के महंत विजय भारती, लुटरू महादेव सेवा समिति अर्की के उपाध्यक्ष बंटी, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कालिया, व्यापार मण्डल अर्की अध्यक्ष अनुज गुप्ता, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, खण्ड कांग्रेस अर्की अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सी.डी. बसंल, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी अर्की केशव राम, अन्य विभागों के अधिकारी, खेम चन्द शर्मा, ओ.पी. भारद्वाज सहित क्षेत्रवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago