सोलन :- ग्राम पंचायत जगनी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा आज विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत जगनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।


इस शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्ड़ाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन अंशु चौधरी ने की।

उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत राज्य पीड़ित मुआवज़ा योजना व नालसा के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।


 शिविर में अधिवक्ता विवेक कौशल ने घरेलू हिंसा, मोटर वाहन अधिनियम, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण और गिरफ्तार व्यक्तियों के कानूनी अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  


इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान जगनी सरस्वती देवी व चुने हुए प्रतिनिधि तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

xsh_814e891

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की, अधिकारों के लिए मांगा सहयोग

किशाऊ बाँध पर बड़ी जीत के बाद सुक्खू सरकार ने बीबीएमबी एरियर को वापिस लेने…

4 days ago

Mandi News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा…

6 days ago

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

1 week ago