सोलन : कण्डाघाट, कोविड-19 से बचाव के लिए नियम पालन आवश्यक- डाॅ. विकास सूद

उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि उपमण्डल में कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी विभिन्न नियमोें का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाए तथा आपात स्थिति के लिए पूर्ण तैयारी रखी जाए। डाॅ. सूद आज कण्डाघाट में कोरोना वायरस संक्रमण के विषय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डाॅ. सूद ने कहा कि टीकाकरण के साथ-साथ कोविड-19 से बचाव के लिए सभी स्तरों पर सावधानी आवश्यक है। उपमण्डल में सभी पात्र लोगोे का टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। अभी तक कण्डाघाट उपमण्डल में 6279 व्यक्तियों को कोविड-19 बचाव के लिए प्रथम खुराक तथा 574 व्यक्तियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रथम मई, 2021 से 18 वर्ष से 45 वर्ष आयुवर्ग के व्यक्तियों का भी कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। यह पंजीकरण cowin.gov.in पर अथवा आरोग्य सेतु एप पर किया जा सकता है।
उपमण्डलाधिकारी ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी कण्डाघाट को निर्देश दिए कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सायरी अस्पताल में आॅक्सीजन सुविधा युक्त 20 तथा कण्डाघाट में न्यूनतम 05 बिस्तर तैयार रखे जाएं। उन्होंने कहा कि उपमण्डल स्तर पर कम से कम 100 पीपीई किट एवं आवश्यक दवाएं समुचित मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिएं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्देशों का पालन बहुमूल्य मानव जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरी है कि विभिन्न विवाह समारोह इत्यादि में निर्धारित 50 व्यक्तियों से अधिक न आएं। यदि निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्ति किसी समारोह में पाए गए तो नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
डाॅ. सूद ने कहा कि उपरोक्त नियम की अनुपालना के लिए एक समिति गठित की गई है। इस समिति द्वारा 05 टीमें बनाई गई हैं जो उपमण्डल में आयोजित होने वाले विवाह समारोह इत्यादि पर नज़र रख रही हैं। यह टीमें समारोह इत्यादि में नियम पालन का अनुश्रवण कर रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह इत्यादि में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्यों इत्यादि को साथ लेकर जाएं और नियम उल्लघंन की स्थिति में वीडियो बनाकर पुलिस को सूचित करें।
उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमानुसार व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने व बन्द होने के समय का ध्यान रखें और कोताही पाए जाने पर उचित कार्यावाही अमल में लाएं। उन्होंने बसों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नाक से ठोडी तक ढकते हुय मास्क पहनें, बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोते रहें और सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें।
तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डाॅ. संगीता उप्पल, सीडीपीओ पवन कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ शुभम कुमार, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में उपस्थित थे।
.0.

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

17 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago