सोलन : इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच पूर्ण.

भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन में प्रयोग में लाई जाने वाली इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) तथा वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (फस्र्ट लेवल चेकिंग) आज तहसील परिसर सोलन में पूर्ण की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त एवं राज्य फस्र्ट लेवल चेकिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी नीलम दुल्टा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।  
इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच विभिन्न राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूर्ण की गई। ईवीएम की जांच भारत इलैक्ट्राॅनिक लिमिटिड (बेल) कंपनी के अभियन्ताओं द्वारा की गई।

Solan: First level checking of electronic voting machines completed.


अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने इस अवसर पर कहा कि उप निर्वाचन के लिए कुल 320 बैलेट यूनिट, 320 कन्ट्रोल यूनिट तथा 320 वीवीपेट मशीनों की आज प्रथम स्तरीय जांच की गई। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन त्रुटि रहित एवं सफल निर्वाचन के लिए प्रतिबद्ध है।

Solan: First level checking of electronic voting machines completed.


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के,, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अनुराग पराशर, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर एवं दीवान चंद ठाकुर तथा अग्निश्मन अधिकारी राजा राम भागटा उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago