सोलन :- डाॅ. सैजल ने किया काव्य संग्रह ‘फूल पत्तियां मन की’ का विमोचन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज यहां कवियत्री गुलाब देवी धीर द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘फूल पत्तियां मन की’ का विमोचन किया।


डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर 82 वर्षीय कवियत्री गुलाब देवी धीर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कवियत्री का यह काव्य संग्रह उनके दीर्घ जीवन के अनुभव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अनुभव जन्य लेखन जीवन की सच्चाई एवं आशावाद का मिश्रण होता है।

इसके माध्यम से भावी पीढ़ियों को अपने जीवन पथ को आसान बनाने का मार्ग सरलता से प्राप्त हो सकता है।]


उन्होंने कहा कि कविता भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आशा जताई कि यह काव्य संग्रह पाठकों के मार्गदर्शन में सफल रहेगा।    


 कवियत्री गुलाब देवी धीर मूल रूप से सोलन जिला के बाशा गांव की निवासी हैं। वर्तमान में वह कनाडा में रहती हैं।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, डाॅ. यश्वन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डाॅ. परविन्दर कौशल, जिला सहकारी संघ सोलन के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, सेवानिवृत उप महाधिवक्ता रघुराज ठाकुर, संस्कृत के विद्वान आचार्य केश्व सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।  

Recent Posts

Hamirpur News: 43 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1414 पहुंचा आंकड़ा

सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान…

3 hours ago

Hamirpur News: तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम…

3 hours ago

Shimla News:सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में…

4 hours ago

Hamirpur News: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…

1 day ago

Hamirpur News: बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साहविधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…

2 days ago

Kangra News: हीटवेव एवं वनाग्नि से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: उपायुक्त

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हाॅल में हीटवेव,…

3 days ago