उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने वर्ष 2021 के लिए सोलन जिला के अर्की, कण्डाघाट तथा नालागढ़ उपमण्डल के स्थानीय अवकाश के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं।
अर्की उपमण्डल में दानोघाट मेले के अवसर पर 28 मई, 2021 को तथा सायर मेला के उपलक्ष्य पर 16 सितम्बर, 2021 को स्थानीय अवकाश रहेगा।
कण्डाघाट उपमण्डल में मेला सिद्ध बाबा, चायल के अवसर पर 14 जून, 2021 को तथा मेला गुगामाड़ी, कण्डाघाट के अवसर पर 31 अगस्त, 2021 को स्थानीय अवकाश रहेगा।
नालागढ़ उपमण्डल में मेला पीर स्थान के अवसर पर 13 जनवरी, 2021 को तथा मेला शीतला माता के अवसर पर प्रथम जून, 2021 को स्थानीय अवकाश रहेगा।
- October 19, 2026
Share: