मंडी :कोविड से मुकाबले को बढ़चढ़ मिल रहा लोगों का साथ, अभिलाषी शिक्षा समिति ने जिला प्रशासन को भेंट किए मेडिकल उपकरण व स्वास्थ्य सामग्री

मंडी जिला में विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं का कोविड संक्रमण से मुकाबले में सरकार व प्रशासन के सहयोग के लिए बढ़चढ़ कर आगे आने का सिलसिला लगातार जारी है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को अभिलाषी शिक्षा समिति ने सामाजिक दायित्व के तहत जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण मेडिकल उपकरण व स्वास्थ्य सामग्री सौंपी।
अभिलाषी शिक्षा समिति के चेयरमैन डॉ. आर.के अभिलाषी, नेरचौक नगर परिषद की पार्षद डॉ. नर्वदा अभिलाषी, अभिलाषी शिक्षा समिति के एमडी डॉ. ललित अभिलाषी ने अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल को उनके कार्यालय में यह सामग्री भेंट की।
उन्होंने 50 ऑक्सीजन फ्लो मीटर और 100 एनआरवी मास्क भेंट किए। अभिलाषी शिक्षा समिति जिला प्रशासन को ऑक्सीजन बैंक के लिए 300 ऑक्सीमीटर भी भेंट किए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने इस पुनीत र्काय के लिए डॉ. आर.के. अभिलाषी एवं अभिलाषी शिक्षा समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सामग्री कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वास्थ्य देखभाल में उपयोगी होगी।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago