युवाओं के कौशल विकास के लिए कौशल विकास निगम और पर्यटन विभाग ने समझौते पर हस्ताक्षर किए

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और पर्यटन विभाग ने प्रदेश में होटल प्रबंधन, टूरिस्ट गाइड, साहसिक खेलों, ट्रैकिंग गाइड एवं पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को रोज़गार एवं कौशल प्रशिक्षण के लिए आज यहां एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
कौशल विकास निगम की ओर से प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर जबकि पर्यटन विभाग की ओर से निदेशक यूनुस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।


कौशल विकास निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की बजट 2020-21 में की गई घोषणा की अनुपालना में कौशल विकास निगम और पर्यटन विभाग के समन्वय से यह रोजगार प्रशिक्षण दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन आतिथ्य व साहसिक पर्यटन में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और यह कौशल प्रशिक्षण इन संभावनाओं का दोहन करने में सहायक सिद्ध होगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 640 युवाओं को होटल प्रबंधन संस्थान, कुफरी और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं सम्बद्ध खेल संस्थान, मनाली के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग राज्य कौशल विकास निगम द्वारा दिया जाएगा तथा पर्यटन विभाग इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को कार्यान्वित करेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि दो से तीन सप्ताह की होगी।


होटल प्रबंधन के क्षेत्र में युवाओं को टूरिस्ट गाइड, होटल रसोई संचालन, खाद्य एवं पेय पदार्थ प्रबंधन, होटल आवास प्रबंधन इत्यादि के क्षेत्र में होटल प्रबंधन संस्थान कुफरी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं सम्बद्ध खेल संस्थान, मनाली के माध्यम से साहसिक खेलों, ट्रैकिंग गाइड एवं पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago