मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर में श्री रेणुका झील की नैसर्गिक सुन्दरता को निहारा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन किलोमीटर पैदल चलकर प्रकृति के सान्निध्य का आनन्द उठाया। वह मंदिर में आए श्रद्धालुओं से गर्मजोशी से मिले और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
मुख्यमंत्री ने श्री रेणुका जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था प्रबन्धन करने के निर्देश दिए।
विधायक अजय सोलंकी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, कांग्रेस नेता दयाल प्यारी, उपायुक्त सुमित खिमटा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग…
आपदा जागरूकता दिवस के अवसर पर तथा वर्ष 1905 के ऐतिहासिक कांगड़ा भूकंप की वर्षगांठ…
श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम विशेष योजना क्षेत्र की बैठक सभापति, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री…
डीआरडीए सभागार, धर्मशाला में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा…
सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला चंबा के…