Bharat

Hamirpur News:हमीरपुर में अभियान के तीसरे दिन 192 लड़कियों ने लगवाए

 सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन रविवार को जिले भर के 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 192 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के टीके लगाए गए। इसके साथ ही जिला में इस अभियान के तहत टीका लगवाने वाली लड़कियों की संख्या 593 तक पहुंच गई है।
 इस अभियान के शुुभारंभ अवसर पर 29 मार्च को जिले भर में 206 लड़कियों का टीकाकरण किया गया था। जबकि, शनिवार को 195 लड़कियों को एचपीवी के टीके लगाए गए थे। रविवार को टीकाकरण का आंकड़ा 192 रहा।
 जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य खंड बड़सर में 46 लड़कियों ने टीके लगवाए। स्वास्थ्य खंड भोरंज में 25, गलोड़ में 24, नादौन में 16, टौणी देवी में 45, सुजानपुर में 22 और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 14 किशोरियों का टीकाकरण किया गया।
 डॉ. अजय अत्री ने बताया कि अगले रविवार यानि 12 अप्रैल को भी जिला के 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में एचपीवी के टीके लगाए जाएंगे।
 उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों मंे एचपीवी का टीका आम तौर पर दस हजार रुपये से भी अधिक कीमत पर उपलब्ध होता है, लेकिन सरकार लड़कियों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने तथा उन्हें भविष्य में सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए यह टीका मुफ्त लगा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्विकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सर्विकल कैंसर की शिकार लगभग 99.7 प्रतिशत महिलाओं में इसका कारण लंबे समय तक इनफेक्शन होना ही है। एक अध्ययन के अनुसार एक लाख महिलाओं में लगभग 14 महिलाएं इससे ग्रस्त पाई जाती हैं। महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर के बाद सर्विकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया गया है। इस गंभीर रोग से बचाव के लिए ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आरंभ किया गया है।    

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago