Sirmour News : रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार पौधे किए जाएँगे रोपित- विनय कुमार

उपाध्यक्ष विधानसभा हिमाचल प्रदेश विनय कुमार ने वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत खाला क्यार के चुलडिया धार में अर्जुन का वृक्ष रोपित किया। 

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ प्रकृति के अनमोल उपहार है जो पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं इसलिए पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में वृक्ष ज़रूर रोपित करने चाहिए साथ ही युवा पीढ़ी को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि हमारा प्रदेश सुंदर, हरा-भरा और स्वस्थ बना रहे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवा कांग्रेस द्वारा रेणुका जी  विधानसभा क्षेत्र में पाँच हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे। 

उपाध्यक्ष विधानसभा ने चुलडिया धार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनी।जहां प्रतिनिधिमंडलों ने उनके समक्ष विशेष तौर पर धार तारन के लिए बस एवं सिंचाई योजना तथा ग्राम बडोन में गिरि नदी के साथ ढंगे लगाने की मांग रखी। जिसके लिए विनय कुमार ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत जल्द से जल्द धार तारन के लिए बस एवं सिंचाई योजना तथा ग्राम बडोन में गिरि नदी के साथ ढंगे लगाने का कार्य किया जाएगा ताकि इनके क्रियान्वयन के उपरांत क्षेत्र के लोग इनका लाभ प्राप्त कर सकें। 

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कहा कि वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र में सड़क,स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए सदैव तत्पर हैं उनका हमेशा प्रयास रहता है https://tatkalsamachar.com/mandi-news-chief-justice/ कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हर मूलभूत सुविधा घर द्वार पर प्राप्त हो। 

उन्होंने कहा कि वह समय समय पर रेणुका विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मिलेगे तथा जो भी समस्या उनके संज्ञान में लाई जाएगी वह तत्परता के साथ उनका समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उपाध्यक्ष विधानसभा के समक्ष सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याएं भी रखी। 

विनय कुमार ने प्राप्त अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा कुछ समस्याओं को सम्बंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष कांग्रेस मंडल रेणुका जी तपेन्द्र चौहान, https://youtu.be/XOaoI4RocQE?si=FXXgTnYROJfZRQ60 महामंत्री मित्तर सिंह तोमर, डीएफओ परमिंदर सिंह, तहसीलदार ददाहू सुमेद शर्मा, बीडीओ संगडाह चिराग शर्मा, सीईओ रेणुका विकास बोर्ड भरत सिंह, पूर्व सीईओ रेणुका विकास बोर्ड रवींद्र गुप्ता, प्रधान शीला देवी, आदर्श यूथ क्लब कल्याडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

20 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago