Bharat

Sirmour News: प्रदेश सरकार लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत- हर्षवर्धन

 प्रदेश सरकार लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है,  जिसके तहत चिकित्सा संस्थानों में आधारभूत ढांचा सुदृढ किया जा रहा है। यह उदगार उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में मैसर्ज सन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत  आयोजित चिकित्सा उपकरण/मशीनरी जिसमें आईसीयू वेंटीलेटर की स्थापना कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के 4 चिकित्सा महाविद्यालयों जिनमें नाहन, चम्बा, हमीरपुर तथा नेरचौक में नए विषयों में  एमडी और एमएस पाठ्यक्रम आरम्भ किए जाएंगे जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। इसके अतिरिक्त सभी मेडिकल कॉलेजों में उच्च तकनीक से युक्त स्टेट ऑफ द आर्ट आईसीयू स्थापित किए जाएगें।


उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की सहायता के लिए एक हजार रोगी मित्र नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नाहन मेडिकल कॉलेज में 103 चिकित्सक, 109 नर्से तथा 41 पैरा मेडिकल स्टाफ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे है। इस चिकित्सा महाविद्यालय में प्रतिदिन 1200 के करीब मरीजों की ओपीडी में जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के तीन वर्षा के कार्यकाल के दौरान नाहन मेडिकल कॉलेज में विभिन्न श्रेणियों के 46 पद भरे गए हैं।


हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज विस्तारीकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जो इस संस्थान के बेहतर विस्तार की संभावनाएं तलाशेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के डॉक्टरां तथा नर्सों की राष्ट्र तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत मांग है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाईस पार्क जबकि उना में बल्क ड्रग पार्क का निर्माण किया जाएगा, जहां दवाईयों से संबन्घित कच्चा माल तैयार होगा ताकि देश और प्रदेश दवाईयों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सके।
प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत सिंह परमार चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. संगीत ढिल्लों ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया और उन्होंने तथा संयुक्त निदेशक कपिल तोमर ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मैसर्ज सन फार्मा के वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट डॉ. ए.एच.खान, महाप्रबंधक नरेन्द्र आहूजा तथा रजनीश आंगरा को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष एपीएमसी सीता राम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान, अध्यक्ष सड़क सुरक्षा क्लब नाहन नरेन्द्र तोमर, जीएम डीआईसी नाहन रचित शर्मा, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, पैरा मेडिकल, नर्सिंग स्टाफ, प्रशिक्षु डॉक्टर के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago