सिरमौर : हेल्पलाईन नम्बर 1077 कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बना संजीवनी

हेल्पलाईन नम्बर पर प्राप्त हुए लगभग 100 कॉल, सभी को उपलब्ध करवाई गई सहायता

जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान जिला मुख्यालय नाहन पर स्थापित आपातकालीन संचालन केन्द्र के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की सहायता हेल्पलाईन नम्बर 1077 से की जा रही है। लगभग तीन सप्ताह पूर्व शुरू हुई इस हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से 24 घण्टें लोगों को दवाइयों, एंम्बूलेंस, ऑक्सीजन और अन्य आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। अभी तक इस हेल्पलाईन नम्बर पर लगभग 100 कॉल प्राप्त हुए हैं और सभी को सहायता उपलब्ध करवाई गई है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि कोरोना र्क्फयू के दौरान लोगों को दवाइयों, एंम्बूलेंस और ऑक्सीजन से संबंधित कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था जिसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया। इसी कडी में लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र में प्रभारी, नोडल अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो रोटेशन आधार पर 24 घण्टें लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

जिला राजस्व अधिकारी व प्रभारी जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र नारायण चौहान ने बताया कि हेल्पलाईन नम्बर 1077 पर अब तक होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों द्वारा एंबूलेंस उपलब्ध करवाने से संबंधित 6 फोन कॉल आए और उन्हें समय पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त, कोरोना संक्रमित लोगों ने हेल्पलाईन पर दवाई से संबंधित जानकारी हेतु 11 फोन कॉल किए जिनका समाधान करते हुए चिकित्सकों द्वारा दवाई से संबंधित परामर्श दिया गया। आक्सीजन की कमी को लेकर दो फोन कॉल प्राप्त हुई जिसके लिए भी उचित परामर्श प्रदान किया गया।


कोरोना महामारी से संबंधित अन्य जानकारी को लेकर व ई-पास से संबंधित जानकारी हेतू लोगों ने हेल्पलाईन नम्बर 1077 पर 79 कॉल किए और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अभी तक इस हेल्पलाईन नम्बर पर लगभग 100 कॉल प्राप्त हुए हैं और सभी को सहायता उपलब्ध करवाई गई है।

जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र 1077 में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर व नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपी चंद डोगरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार चिकित्सीय परामर्श हेतू चार चिकित्सा अधिकारी व एक सहायक चिकित्सा अधिकारी रोटेशन आधार पर 24 घण्टे लोगों को अपनी सेवाए उपलब्ध करवा रहे हैं।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago