Sirmaur: Tata Consumer Products Limited sealed Dhaulakuan by May 20 - SDM
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की धौलाकुआं पंचायत के अन्तर्गत चल रहे टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटिड में कई पॉजिटिव मामले पाए जाने पर एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने औद्योगिक इकाई को 20 मई तक सील करने के आदेश जारी किए हैं ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बताया कि उक्त औद्योगिक इकाई में गत दिनों 65 कामगार पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद औद्योगिक इकाई ने पॉजिटिव पाए गए कामगारों को संस्थागत क्वारंटाइन किए बिना ही होम आइसोलेशन में भेज दिया था जिससे उनके परिवार के अन्य सदस्यों के जीवन को भी खतरे में डाला गया। इस प्रकार औद्योगिक इकाई ने सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की भी अवहेलना की तथा इकाई के नकारात्मक रवैये के कारण कोविड-19 के मामले बढ़े जिस पर एसडीएम ने इस औद्योगिक इकाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया और 20 मई तक सील करने के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई 20 मई को औद्योगिक इकाई द्वारा प्रस्तुत कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन की रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…