सिरमौर : इस तरह लूटी महामारी कोरोना से अछूता रहा पजोटा क्षेत्र

नाहन : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा कोरोना वायरस से बचाव व जानकारी हेतू लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे फोक मीडिया अभियान के अन्तर्गत जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्र, ग्राम पंचायत नेहरटी भगोट में नैमित्तिक कलाकारों ने लोक नाट्य शैली में संतवाणी नाट्क के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।


कलाकारों ने संत बाबा और लंबरदार का किरदार अदा करते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आसान एवं सुरक्षित उपायों जिसमें मास्क पहनना, हाथों को बार-बार पानी व साबुन से अच्छी तरह से धोना या सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा दो गज की दूरी है बहुत जरूरी के बारे में जानकारी दी।


कलाकारों ने लोगों से आग्रह किया कि बिना काम के बाहर न घूमें और खांसते व छींकते समय अपने मुंह व नाम को रुमाल से ढकें तथा बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोरोना की जांच करवाएं। टेस्ट की रिपोर्ट आने तक अलग कमरे में स्वयं को आइसोलेट करें तथा किसी व्यक्ति के संपर्क में भी न आएं।


कलाकारों ने बताया कि सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बाजार से सामान लेते समय नो मास्क नो सर्विस नियम का पालन करंे तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे और नाक, मंुह व आखों को अनावश्यक न छुएं और साफ-सफाई पर विेशेष धान देने बारे संदेश लोगों को दिया गया।


कोविड संबंधी जानकारी तथा होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सहायता व जानकारी लेने के लिए जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा जारी कोविड हेल्प लाईन नंबर 1077 पर फोन कर सकते हैं।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 week ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 week ago