Blog

Sirmaur News : वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करें वाहन- उपायुक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय में लोक निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस विभाग, राश्ट्रीय उच्च मार्ग, मोर्थ तथा रोड़ सेफ्टी क्लब नाहन के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक करते हुए जिला में हुई सडक दुर्घटनाओं, ड्रंकन ड्राइव, ओवर स्पीड़ तथा जिला के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।


उपायुक्त ने बैठक में रोड़ सेफ्टी पॉलिसी और नियमों को जनहित में गंभीरतापूर्वक लागू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृश्टिगत सीट बेल्ट, ड्रंकन ड्राइव, और हेलमेट संबधी यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस को विशेश ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग को नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान करने निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वह निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को पार्क करें ताकि यातायात व्यवस्था को सुुुचारू रूप से चलाया जा सके।


उन्होंने कहा कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाए जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि कारमल स्कूल नाहन के पास सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए स्कूल बसों को बिरोजा फेक्ट्री के पास खुले स्थान पर मोड़ा जाए। उन्होंने निजि स्कूल प्रबंधकों को बच्चों की सुरक्षा के दृश्टिगत स्कूल बसों में ओवर लोड़िंग न करने, बस की गति सीमा निंयत्रित रखने और समय-समय पर बसों की मुरम्मत करवाने के निर्देश दिए।


उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि स्कूलों में सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों की जानकारी देना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने राश्ट्रीय उच्च मार्ग तथा नगर परिशद के अधिकारीयों को बिरोजा फेक्ट्री नाहन के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कर नाले के जल की उचित निकासी तथा मुरम्मत के निर्देश दिए।  
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत ठाकुर ने बताया कि जिला सिरमौर में गत जुलाई माह के दौरान 14 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 4 लोगों की मृत्यु तथा 24 व्यक्ति घायल हुए।


अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आलोक जनवेजा ने बताया कि जिला सिरमौर में 40 ब्लैक स्पॉट के सुधार हेतु 2 करोड़ 88 लाख रुपये का प्राकलंन स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा गया है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमिताभ जैन, क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी सोना चौहान, उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र बाली, सहायक अभियंता राश्ट्रीय उच्च मार्ग सुर्यकांत, अध्यक्ष सड़क सुरक्षा क्लब नाहन नरेंद्र तोमर सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago