सिरमौर : नाहन में दो सड़कों पर सफाई अभियान शुरू किया गया.

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन विकास कार्यालय नाहन द्वारा जिला प्रशासन, नेहरू युवा केन्द्र, सिरमौर होटल एसोसिएशन, नगर परिषद नाहन के सहयोग से स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 के अंतर्गत दो सडका नाहन में सफाई एवं स्वच्छता का कार्य किया।


इस अभियान में नेहरू युवा केन्द्र नाहन के स्वयंसेवी, नाहन एवं काला अम्ब के होटल तथा रेस्टोरेंट व्यवसायी तथा जिला पर्यटन विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने श्रमदान किया। इस दौरान पार्षद संध्या अग्रवाल, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा, सिरमौर होटल एसोसिएशन से धिराज चौहान, मनीष अग्रवाल, राजकुमार, अश्वनी सैनी, दिनेश शर्मा आदि ने भाग लिया।
सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि दो सडका नाहन शहर का मुख्य द्वार है और इस स्थान से समस्त जिला एवं आस-पास के प्रदेशों के लिए पर्यटक एवं जन साधारण अपनी यात्रा करता है। अतः इस स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इससे नाहन एवं सिरमौर में आने वाले आगंतुकों को एक सुंदर व सुखद प्रथम दृश्य प्रस्तुत हो सके। साथ ही हर एक आगंतुक को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाए। आने वाले समय में भी सब के सहयोग से यह स्वछता अभियान जारी रखा जाएगा और अधिक से अधिक हितकारकों को इससे जोड़ने का प्रयत्न किया जाएगा जिससे सिरमौर एवं नाहन शहर स्वछता में अनुकरणीय एव अग्रिम रहे। स्वच्छ सिरमौर, सुंदर सिरमौर हर नागरिक के जीवन का भाव बने।
उन्होंने इस अवसर पर जिला प्रशासन, नेहरू युवा केन्द्र, सिरमौर होटल एसोसिएशन, नगर परिषद नाहन एवं समस्त स्वयंसेवीयों का इस कार्य में जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago