Sirmaur : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पांवटा साहिब में हुआ भव्य स्वागत

 उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान का गत सांय पांवटा साहिब पहुंचने पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनदन किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलांे द्वारा रखी गई समस्यायें भी सुनीं।

  उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवधर्न चौहान ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्य करना आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपार समर्थन देकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने बनाई है और हम पांच साल तक जनता की सेवा करते रहेंगे।

  हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हमने प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए वायदों के अनुरूप मंत्रीमंडल की पहली ही बैठक में कर्मचारियों की ओपीएस बहाली को स्वीकृति प्रदान की है, https://www.tatkalsamachar.com/ops-retirement-pension/ जिससे कर्मचारियों और उनके परिवाजनों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

हर्षवधर्न चौहान ने सिरमौर जिला के विकास के लिए सभी से एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।

  पांवटा साहिब पहुंचने पर उद्योग मंत्री को विभिन्न संगठनों ने शॅाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी धर्मपत्नी कल्पना चौहान को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

  पूर्व विधायक चौधरी करनेश जंग, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अश्वनी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिलाई रतन सिंह,  पूर्व  जिला परिषद सदस्य शेर सिंह ने उद्योग मंत्री को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

  इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी करनेश जंग तथा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अश्वनी शर्मा ने भी अपने विचार सांझा  किये l

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago