Industries Minister Harsh Vardhan Chauhan was accorded grand welcome at Paonta Sahib
उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान का गत सांय पांवटा साहिब पहुंचने पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनदन किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलांे द्वारा रखी गई समस्यायें भी सुनीं।
उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवधर्न चौहान ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्य करना आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपार समर्थन देकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने बनाई है और हम पांच साल तक जनता की सेवा करते रहेंगे।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हमने प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए वायदों के अनुरूप मंत्रीमंडल की पहली ही बैठक में कर्मचारियों की ओपीएस बहाली को स्वीकृति प्रदान की है, https://www.tatkalsamachar.com/ops-retirement-pension/ जिससे कर्मचारियों और उनके परिवाजनों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
हर्षवधर्न चौहान ने सिरमौर जिला के विकास के लिए सभी से एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।
पांवटा साहिब पहुंचने पर उद्योग मंत्री को विभिन्न संगठनों ने शॅाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी धर्मपत्नी कल्पना चौहान को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
पूर्व विधायक चौधरी करनेश जंग, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अश्वनी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिलाई रतन सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य शेर सिंह ने उद्योग मंत्री को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी करनेश जंग तथा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अश्वनी शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किये l
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…