SIRM0UR : ऊर्जा मंत्री ने स्वास्थ्य व शिक्षण संस्थान तथा पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मन्त्री सुखराम चौधरी ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला चलोई व किरोग को राजकीय माध्यमिक पाठशाला का दर्जा प्रदान कर शुभारंभ किया।  

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हर एक व्यक्ति को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आंज-भोज क्षेत्र में 90 प्रतिशत शिक्षण संस्थान व सड़कों का निर्माण कार्य उन्हीं के कार्यकाल में सम्पन्न हुए है।  उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय अमरकोट, खोडोवाला, ज्वालापुर, सिरमौरी ताल, गुलाबगढ़, खारा, कंडेला, बागरण, भेडेवाला और भाटावाली को राजकीय उच्च विद्यालयों तथा राजकीय उच्च  विद्यालय मुगलावाला करतारपुर, रामपुर घाट, कोटडी व्यास, किशनपुरा और खोदरी माजरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है जिससे इस क्षेत्र में और अधिक शिक्षा सुविधाएं घर द्वार पर उपलब्ध होंगी तथा रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।  

 ऊर्जा मंत्री ने ग्राम पंचायत मुगला वाला करतारपुर में 62.82 लाख रुपए से निर्मित बालीवाला पेयजल योजना का उद्घाटन किया जिससे बाली वाला, किशन कोट, अजौली, गुर्जर बस्ती, छल्लू वाला, नारी वाला क्षेत्र की लगभग 3 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होगी। उन्होंने 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सालवाला पेयजल योजना का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया, जिससे लगभग 2 हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

 सुखराम चौधरी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 27 करोड़ की लागत से खोदरी माजरी से पेयजल योजना आरम्भ की गई है जिसमें चार-चार लाख लीटर के पांच ओवर-हैड टैंक बनाए जाएंगे। इसके अलावा, वितरण टैंक अलग से बनेंगे तथा कनैक्शन के लिए सर्वे किया जा रहा है, जिससे आंजभोज की पेयजल समस्या का निराकरण होगा। उन्होंने कहा कि कुलथीना सड़क पिछले कई दशकों से नहीं बनी थी, उस पर 10.49 करोड़ की लागत से जल्द कार्य आरम्भ किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि 4.70 करोड़ रुपये की लागत से शिवा बनौर सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि भैला से क्लाथा के लिए बनने वाली सड़क को नाबार्ड में डाला गया है और स्वीकृति मिलते ही इस सड़क का कार्य आरम्भ किया जाएगा।   ऊर्जा मंत्री ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में आयोजित हो रही 24वीं खण्ड स्तरीय अंडर -12 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस खेल कूद प्रतियोगिता में 4 जोन के 250 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
 
उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल हमारे शारीरिक व बौद्धिक विकास में बहुत महत्व रखता है तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना सिखाता है। सुखराम चौधरी ने आज उप स्वास्थ्य केंद्र सालवाला का शुभारंभ भी किया।  ऊर्जा मंत्री ने 34 लाख 65 हजार रुपए से निर्मित होने वाले बीआरसी कार्यालय भवन का भूमि पूजन किया https://www.tatkalsamachar.com/employees-gift-state-government/ इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, अध्यक्ष युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, प्रदेश कार्यकारणी  सदस्य देवेन्द्र चौधरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश तोमर, अध्यक्ष एससी मोर्चा राजेश, प्रधान प्रेम सिंह तथा राजेश, खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा डा. केएल भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago