Sirmaur : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संगड़ाह और शिलाई में स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन आज शनिवार को संगड़ाह और शिलाई में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया।  
  मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम, रेणुका चुनाव क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी डा. विक्रम नेगी और शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंघा तथा निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी, सिरमौर राम कुमार गौतम ने जानकारी दी कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने प्रवास के प्रथम दिन शुक्रवार को सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारियों सहित नाहन और पच्छाद के स्ट्रांग रूम तथा वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव तथा सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया। https://www.tatkalsamachar.com/himachal-pradesh-governor-nesvedna/ उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर रविवार को पांवटा साहिब में  स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण करेंगे।  
  उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवम्बर को हुए मतदान की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए जिला में पांच स्ट्रांग रूम   में   कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

xsh_814e891

Recent Posts

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

18 hours ago

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

1 week ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago