सिरमौर : 21 जुलाई को उपायुक्त नाहन के विला राउंड से करेंगे पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत.

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने वन महोत्सव के उपलक्ष में 21 जुलाई को आयोजित होने वाले पौधरोपण महाअभियान के तहत जिला के सभी उपमंडल अधिकारियों को व्यापक पौधरोपण सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपमंडल अधिकारियों से पौधरोपण महाअभियान को लेकर गई तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत माननीय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शिमला से 21 जुलाई को प्रातः 10 बजे करेंगे तथा उसी समय नाहन के विला राउंड से जिला स्तरीय पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत की जाएगी।

इस महाअभियान के तहत जिला के सभी उपमण्डलों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे और यह महाअभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि इस पौधरोपण अभियान में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी जिसके तहत हर एक व्यक्ति कम से कम एक पौधा रोपित करेगा और आजीवन उसकी देखभाल भी करेगा।

उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के माध्यम से हम अपने वातावरण को शुद्ध कर सकेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी साफ वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को पौधरोपण अभियान में पुलिस विभाग के कर्मचारियों, होमगार्ड के जवानों, एनसीसी/एनएसएस, महिला मंडल, युवक मंडल, सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूह की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को पौधरोपण महाअभियान के दौरान सरकार द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए कल्याणी गुप्ता और तहसीलदार नाहन माया राम शर्मा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

21 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago