बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में भारत-नेपाल सीमा पर गोली चली है जिसमें एक की मौत और दो के घायल होने की पुष्टि हुई है.
सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीतामढ़ी के सोनबरसा क्षेत्र में भारत की तरफ़ से जानकीनगर और नेपाल के क्षेत्र नारायणपुर में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच गोली चली है.
उन्होने बताया, “भारत के स्थानीय लोग और नेपाल पुलिस के बीच झड़प होने के बाद गोली चली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है और दोनों ख़तरे से बाहर हैं.”
हालांकि झड़प किस मुद्दे पर हुई, ये उन्होने स्पष्ट नहीं किया.
समाचार एजेंसियों के मुताबिक, नेपाली पक्ष का कहना है कि नेपाल की फोर्स ने तब गोलियां चलाईं जब कुछ भारतीयों ने नेपाल में दाख़िल होने की कोशिश की. सपतारी ज़िला मुख्य अधिकारी शंकर हरि आचार्य का कहना है कि ये लोग तस्कर थे जो पहले कम संख्या में आए और फिर बड़ी संख्या में आए.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…