Categories: Blog

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल में हुए प्रदर्शन पर शिवराज सरकार सख्त

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन हो रहा है. राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के खिलाफ भोपाल में गुरुवार को सैंकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन पर शिवराज सरकार ने एक्शन की तैयारी कर ली. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है. इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे. इस मामले में 188 IPC के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा, वो चाहे कोई भी हो.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी कहते हैं कि वो बिलकुल बेदाग हैं! दाग बड़े गहरे हैं, बेनकाब चेहरे हैं. अगर दुनियाभर के वॉशिंग पाउडर भी यदि इस्तेमाल कर लिए जाएं, तो भी वो दाग धुल नहीं सकते! इसलिए कमलनाथ जी, आप खुद को बेदाग कहना बंद करें!

इकबाल मैदान में प्रदर्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के खिलाफ भोपाल के इकबाल मैदान में हजारों लोग जुटे थे. इस प्रदर्शन का आयोजन भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया था. प्रदर्शन में पहुंचे लोगों के हाथों में तख्तियां थीं और उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस प्रदर्शन पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया .है

भोपाल के तलैया थाना पुलिस ने विधायक आरिफ मसूद समेत कई अज्ञात लोगों पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम किसी भी दोषी को बख्शेंगे नहीं, वो चाहे कोई भी हो.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago