ट्रैक्टर-ट्राली-स्कूटी में टक्कर, 2 साल के पोते सहित दादी की मौत

. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक सड़क हादसे (Road Accidents) में दादी और पोते की मौत हो गई. दरअसल, मैहतपुर क्षेत्र के चढ़तगढ़ में ट्रैक्टर-ट्राली और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई. इसमें स्कूटी सवार 47 वर्षीय दादी और 2 वर्षीय पोते की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला घायल है. पुलिस ने हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

मृतकों की पहचान 47 वर्षीय उदयपुर निवासी मंजीत कौर और 2 वर्षीय गुरसाहिब पुत्र बलजिंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि स्कूटी चालक राजविंद्र कौर पत्नी बलजिंद्र सिंह इस हादसे में घायल हुए है. 

राजविंद्र कौर अपनी सास मंजीत कौर व बेटे गुरसाहिब को लेकर स्कूटी पर मैहतपुर की ओर जा रही थी. इस दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसमें तीनों बुरी तरह से घायल हो गए. तीनों को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मंजीत कौर और गुरसाहिब को मृत घोषित कर दिया गया. एसपी अर्जित सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 month ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 month ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago