[metadata element = “date”]
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी लड़ाई अब थाने तक पहुंच गई है. शिवसेना आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कंगना पर मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की शिकायत दी गई है.
शिवसेना नेता संजय राउत के साथ कंगना रनौत की तीखी बयानबाजी के जारी है. इस दौरान कंगना ने मुंबई को पीओके बता दिया था, जिसके बाद संजय राउत ने उनकी कड़े शब्दों में निंदा की थी. दोनों हस्तियों के बीच इस वार के दरम्यान केंद्र ने कंगना को वाई कैटेगिरी की सुरक्षा प्रदान की है.
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा- मूवी माफिया आज भले ही आप मेरा चेहरा और मेरा घर अपने पावरफुल दोस्तों के सहारे तोड़ सकते हो, ये आप लोगों को क्षणिक खुशी दे सकता है लेकिन अगर आप समझदार होंगे तो आप जानते होगे कि मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है. आप मुझे यहां खत्म कर दोगे तो मैं कहीं और उत्पन्न हो जाऊंगी. यकीन मानिए इससे आप लोगों को और भी ज्यादा दर्द होगा.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…