Shimla : जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में नवीनतम माध्यमों का करें प्रयोग

मुख्य संसदीय सचिव, सूचना एवं जन संपर्क संजय अवस्थी ने नवीनतम और आधुनिक मीडिया का उपयोग कर लोगों तक पहुंचने पर बल दिया। वे आज यहां निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने में जन संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे जन कल्याण के लिए सरकार के प्रति लोगों की धारणा को बदलने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि यह विभाग सरकार और लोगों के बीच एक मजबूत और सकारात्मक संबंध स्थापित करने में सहायक है।


उन्होंने कहा कि जन संपर्क हमेशा दोतरफा होता है तथा लोगों और सरकार के मध्य एक सेतु का काम करता है। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यक प्रतिक्रिया के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों को बनाने, संशोधित करने या सुधारने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


उन्होंने कहा कि व्यापक प्रभाव के लिए मीडिया को त्वरित सूचना प्रदान करने पर विभाग को अधिक ध्यान देना चाहिए। मुख्य संसदीय सचिव ने विभाग को मजबूत करने के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग से जुड़ी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-world-bank/


इससे पूर्व निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क किरण भड़ाना ने संजय अवस्थी का सम्मान एवं स्वागत किया। उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव को अपना बहुमूल्य समय देकर मार्गदर्शन करने के लिए आभार प्रकट किया।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

6 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

6 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

6 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

6 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago