शिमला : राज्य के लिए चिकित्सा उपकरण पार्क स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया,

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के लिए चिकित्सा उपकरण पार्क स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्युटिकल विभाग ने चिकित्सा उपकरण पार्क प्रोत्साहन योजना के लिए दिशा-निर्देश अधिसूचित कर दिए हैं, जिसमें देश में चार चिकित्सा उपकरण पार्क स्थापित करने के लिए राज्यांे से प्रारम्भिक परियोजना प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी पाया गया और राज्य के लिए चिकित्सा उपकरण पार्क स्वीकृत किया गया, जिसके तहत यह पार्क विकसित करने के लिए राज्य को 100 करोड़ रुपये की ग्रांट इन ऐड प्राप्त होगी।


जय राम ठाकुर ने कहा कि यह पार्क सोलन जिला के नालागढ़ में विकसित किया जाएगा, जहां 265 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा कि इस पार्क की अनुमानित लागत 266.95 करोड़ रुपये होगी और 160.95 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 20 हजार करोड़ रुपये के टर्नओवर तथा 10 हजार लोगों के लिए लाभकारी रोजगार की उम्मीद है।

  
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर भारत में यह पहला पार्क होगा और इससे उपभोक्ता वस्तुएं तैयार करने के साथ-साथ औद्योगिकरण के द्वितीय चरण को बढ़ावा मिलेगा। इसमें पूंजीगत वस्तुओं जैसे संयंत्र और मशीनरी आदि का उत्पादन करने वाले उद्योग भी होंगे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago