शिमला : प्रदेश में गत दो दिनों में किया गया 3.08 लाख लोगों का टीकाकरण.

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत राज्य के हर पात्र व्यक्ति का कोविड-19 टीकाकरण करने के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष टीकाकरण अभियान आजादी के रंग टीकाकरण के संग के अन्तर्गत गत दो दिनों के दौरान 3.08 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है।
उन्होंने कहा कि अभियान के अन्तर्गत बुधवार के दिन 1.3 लाख और वीरवार के दिन 1.78 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसके लिए प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 1259 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए।
प्रवक्ता ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत जिला बिलासपुर में 123, चंबा में 79, कुल्लू में 73, ऊना में 95, मंडी में 207, कांगड़ा में 224, सोलन में 144, हमीरपुर में 75, शिमला में 117, सिरमौर में 98, किन्नौर में 07, लाहौल स्पीति में 07 और निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए।


उन्होंने कोविड महामारी से बचाव के दृष्टिगत सभी पात्र लोगों से कोविड-19 टीकाकरण करवाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह अभियान 9 से 15 अगस्त, 2021 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र व्यक्ति किसी भी टीकाकरण केंद्र पर जा कर अपना टीकाकरण करवा सकते है, जिसके लिए स्लाॅट बुकिंग की भी कोई आवश्यकता नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत कोविड अनुरूप व्यवहार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago