शिमला : प्रदेश प्रभारी महिला कांग्रेस की महासचिव नीतू वर्मा की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया.

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा सोईन ने प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि वह प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का डट कर विरोध करें।उन्होंने कहा है कि आज देश प्रदेश महंगाई व बेरोजगारी जैसी जटिल समस्याओं से जूझ रहा है और यह सब केंद्र व प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार की नीतियों का ही परिणाम है।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारणी,जिला अध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित करते हुए नीतू वर्मा ने कहा कि आज देश गम्भीर चुनोतियों से गुज़र रहा है।किसान सड़को पर बैठा है।बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई ने आम लोगों का जीवन दूभर कर दिया है।हर रोज पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी कर सरकार अपना खजाना भर रही है।

आज गैस का सिलेंडर एक हजार तक पहुंच गया है। महिलाओं को घर चलना मुश्किल हो गया है।नीतू वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने लोगों को कोई भी राहत नही दी है।उन्होंने कहा कि अब एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए लोगों विशेष तौर पर महिलाओं को जागृत करने के लिये महिला कांग्रेस को मैदान में उतरना है।नीतू वर्मा ने प्रदेश मै होने जा रहे तीन उपचुनाव के लिए महिला कांग्रेस को मैदान में जुट जाने को कहा।

उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ पर दो, दो महिलाओं को नियुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पर पार्टी को मजबूत करने की बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है जिसे उन्हें बड़ी ईमानदारी से निभाना है।प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने नीतू वर्मा का स्वागत करते हुए प्रदेश में कोरोना के इस दौर में लोगों को दी जा रही मदद की जानकारी देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस अपने स्तर पर इस महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सेनेटाइजर,मास्क व गरीब लोगों को राशन उपलब्ध करवा रही है।उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई के विरोध में पूरे प्रदेश में महिलाएं एकजुटता के साथ धरना प्रदर्शन करती रही है और आगे भी जारी रखे जाएंगे।

एस अबसर पर कविता कंवर, शांता रजटा, शशि ठाकुर, कविता सिंह, प्रभा वर्मा, ब्रिन्दा सिंह, प्रेम लता ठाकुर, इन्दिरा देवी ,लकी राणा रेणु बजवारिया शारदा ठाकुर रिंकू चंदेल वनिता वर्मा रजेंदर कौर उषा शर्मा काजल शर्मा श्यामा कैन्थ्ला किरण गुलेरिया अनुराधा ठाकुर पुष्पा जोबता राकेश रानी नीलिमा सहित कई पदाधिकारियों एवं ज़िला अध्यक्षों ने बैठक मै भाग लिया अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव प्रदेश प्रभारी आज 20 जून से 26 जून तक प्रदेश के दौरे पर आई है।

इस दौरान नीतू वर्मा किन्नौर, लाहुल स्पीति, कुल्लू मनाली,मंडी व बिलासपुर जिलों में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश भी देंगी।इस दौरान उनके साथ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के अतिरिक्त कई अन्य प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी साथ रहेंगे।

Recent Posts

CM Himachal: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को मिले अपार जनसमर्थन के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

जनता का यह विश्वास और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणाः मुख्यमंत्री32 शहरी निकायों…

6 hours ago

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

6 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

1 week ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago