Shimla: Organizing Independence Day Plantation by the State High Court.
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने राज्य वन विभाग के सौजन्य से 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिमला के निकट बागी जुब्बड़ में विशेष पौधरोपण अभियान आयोजित किया। प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति रवि मलिमठ ने देवदार का पौधा रोपित कर पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया।
पौधरोपण अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के हरित आवरण को बढ़ाना और राज्य के लोगों को पौधरोपण के प्रति प्रोत्साहित करना था। इस अभियान के अंतर्गत 1.5 हेक्टेयर क्षेत्र पर लगभग 550 पौधे रोपित किए गए।
प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चैहान ने देवदार का पौधा रोपा।
न्यायाधीश सुरेशवर ठाकुर, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश संदीप शर्मा, न्यायाधीश सी.बी वरोवालिया, न्यायाधीश ज्योत्ना रेवल दुआ, न्यायाधीश सत्येन वैद्य, प्रधान मुख्य अरण्यपाल सविता और कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की धर्मपत्नी ने पौधरोपण अभियान में भाग लिया।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव पे्रम लाल रांटा ने मुख्य अतिथि और अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
रजिस्ट्रार जनरल वीरेन्द्र सिंह, सत्र न्यायाधीश, रजिस्ट्रार, जिला अधिकारी शिमला कृष्ण कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…