अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला नगर निगम चुनावो की पूरी देखरेख के लिए प्रदेश कांग्रेस  के  9 सदसीय  उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।


कमेटी में  कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, हर्ष महाजन, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिह, विक्रमादित्य सिंह,धनीराम   शांडिल  व रजनीश किमटा को शामिल किया गया है।


कांग्रेस महामंत्री सगंठन रजनीश किमटा को इस कमेटी के समन्वयक होगें जिससे नगर निगम चुनाव सम्बन्धित हाई कमान के दिशा-निर्देशो का इस समिति तथा चुनाव से जुडे हर पहलू को सुक्ष्मता के साथ समझा जा सके।


इसके अतिरिक्त इस कमेटी में शिमला जिला शहरी व ग्रामीण के अध्यक्ष सभीअग्रणी सगंठनों के प्रमुख,पूर्व महापौर उप महापौर व पार्षदों को बैठक के लिये विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर नामित किया गया है। यह कमेटी चुनाव प्रबंधन पर निगरानी रखेगी

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *