सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लड़कियों को मुफ्त टीके लगवाने का अब आखिरी मौका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि शनिवार को जिला में 43 लड़कियों ने यह टीका लगवाया और इसके साथ ही जिला में एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने वाली लड़कियों की संख्या 1414 हो गई है।
डॉ. अजय अत्री ने बताया कि यह विशेष अभियान 31 मई को समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद 15 वर्ष की आयु पार करने वाली लड़कियों को भविष्य में यह टीका लगवाने का अवसर नहीं मिलेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्विकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सर्विकल कैंसर की शिकार लगभग 99.7 प्रतिशत महिलाओं में इसका कारण लंबे समय तक इनफेक्शन होना ही है। एक अध्ययन के अनुसार एक लाख महिलाओं में लगभग 14 महिलाएं इससे ग्रस्त पाई जाती हैं। महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर के बाद सर्विकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया गया है। इस गंभीर रोग से बचाव के लिए ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आरंभ किया गया है।
Bharat
Blog
Hamirpur
Health & Fitness
Himachal Pradesh
Latest News (Slider)
Treding News
Trending Now
Hamirpur News: 43 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1414 पहुंचा आंकड़ा