शिमला : राज्य मामलों के नव नियुक्त सह प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त 8 जून से 13 जून तक शिमला में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने आज यहां बताया कि संजय दत्त प्रदेश मामलों के सह प्रभारी बनने के बाद पहली बार शिमला आ रहें है।इस दौरान वह संगठन के कार्यो की समीक्षा भी करेंगे।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 8 जून को सायं 4 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व उसके पश्चात सायं 5 बजे कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री से भेंट करेंगे।

9 जून को  प्रातः 9.30  बजे से कांग्रेस कार्यलय राजीव भवन में विधायकों के साथ मंत्रणा के बाद दोपहर बाद 2.30 बजे से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा करेंगे।10 जून को दत्त सुबह 9 .30 बजे से सायं 7 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकारणी के साथ बैठक करेंगे।11 जून को सुबह 9.30 बजे से 1 बजे  जिलाध्यक्षों के साथ व 2 बजे से ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

12 जून को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के साथ बैठक के बाद मीडिया प्रभारियों व उसके बाद विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई व सेवादल के प्रमुखों के साथ मंत्रणा करेंगे।13 जून को दत्त पार्टी की गतिविधियों को देखने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के साथ एक बैठक करेंगे

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago