Shimla : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज शिमला और सोलन में जनसंपर्क किया

कांग्रेस पार्टी को अपने ही घोषणापत्र पर विश्वास नहीं है। वे तो बस बोलने के लिए बोल देते हैं। न उस घोषणापत्र में विजन है, न वजन है और न डायरेक्शन है। कांग्रेस इसी के लिए जानी भी जाती है। जनता भी कांग्रेस को गंभीरता से नहीं लेती।

जनता भी कांग्रेस पार्टी को अब गंभीरता से नहीं लेती। भाजपा जमीनी हकीकत को समझते हुए, स्थानीय लोगों से चर्चा कर, विशेषज्ञों से चर्चा कर अपने घोषणापत्र को बनाती है, इसलिए जनता को हमारे घोषणापत्र पर विश्वास होता है क्योंकि भाजपा जो कहती है, उसे कर के दिखाती है।

हमने पिछली बार के विधान सभा चुनाव में हमारे घोषणापत्र के लगभग 94% वादे पूरे किये। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-mimi-maeathon/ हम अपने कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगने जाते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी हिम्मत नहीं कर सकती है कि वह लोगों को अपना पिछ्ला घोषणापत्र याद भी दिलाये।

भाजपा का घोषणापत्र हिमाचल प्रदेश के विकास का रोडमैप है। हम जनता से झूठे वादे नहीं करते बल्कि हम तो गाँव, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हिमाचल प्रदेश की जनता ने अथाह प्रेम और अटूट विश्वास संजोकर रखा है। यह वोटों में तब्दील होकर आपको नजर आयेगा।

भारतीय जनता पर्यत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज रविवार को शिमला के लोअर बाजार, द मॉल और सोलन के मेन बाजार में जनसंपर्क किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जनसंपर्क अभियान ने जनता में जोश भर दिया। शिमला और सोलन में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे। चारों ओर भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। लोग कह रहे थे नया रिवाज बनायेंगे, फिर से भाजपा लायेंगे।

ज्ञात हो कि आज भारतीय जनता पार्टी अपने 68 मंडलों में जनसंपर्क के अनेकों कार्यक्रम चला रही है और पूरे हिमाचल में इससे भाजपा के पक्ष में वातावरण सुदृण होता दिखाई दे रहा है। श्री नड्डा ने शिमला में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोअर बाजार में लोगों के साथ जलेबी खाने का आनंद भी उठाया। श्री नड्डा के साथ जनसंपर्क अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह, हिमाचल प्रदेश में प्रभारी श्री मंगल पांडेय, श्री संजय सिंह आदि कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

श्री नड्डा ने शिमला में जनसंपर्क अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज भाजपा के राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान में आज मैंने भी भाग लिया। आज हमारे केंद्र और प्रदेश के नेता और पार्टी पदाधिकारी प्रदेश के सभी 68 विधान सभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान में लोगों का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विशेष उत्साह और रुझान देखने को मिल रहा है।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हिमाचल प्रदेश की जनता ने अथाह प्रेम और अटूट विश्वास संजोकर रखा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने हिमाचल में विकास कार्यों को तेज करते हुए यहाँ के लोगों के जनजीवन को आसान बनाने के लिए अथक प्रयास किये हैं। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने केन्द्र से मिली योजनाओं को जमीन पर अक्षरशः उतारने का काम किया है। हिमाचल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देना का मन पहले ही बना लिया है। 12 नवंबर को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान होगा और हिमाचल में एक बार पुनः कमल खिलेगा।

कांग्रेस पर हमला करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने ही घोषणापत्र पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस का घोषणापत्र लिखने वालों ने उसे पढ़ा नहीं और पढ़ने वालों ने लिखा नहीं। वे तो बस बोलने के लिए बोल देते हैं। न उस घोषणापत्र में विजन है, न वजन है और न डायरेक्शन है। कांग्रेस इसी के लिए जानी भी जाती है। कांग्रेस ने आखिर कौन से मेनिफेस्टो को सीरियसली लिया है और किस मेनिफेस्टो पर जनता के साथ चर्चा की है? और तो और, अब तो जनता भी कांग्रेस पार्टी को गंभीरता से नहीं लेती। भाजपा जमीनी हकीकत को समझते हुए, स्थानीय लोगों से चर्चा कर, विशेषज्ञों से चर्चा कर अपने घोषणापत्र को बनाती है, इसलिए जनता को हमारे घोषणापत्र पर विश्वास होता है क्योंकि भाजपा जो कहती है, उसे कर के दिखाती है। हमने पिछली बार के विधान सभा चुनाव में हमारे घोषणापत्र के लगभग 94% वादे पूरे किये। हम अपने कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगने जाते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी हिम्मत नहीं कर सकती है कि वह लोगों को अपना पिछ्ला घोषणापत्र याद भी दिलाये।

श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र हिमाचल प्रदेश के विकास का रोडमैप है। हम जनता से झूठे वादे नहीं करते बल्कि हम तो गाँव, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं। भारी बहुमत से हिमाचल प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

18 hours ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

18 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

19 hours ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago