Congress : प्रतिभा सिंह ने खोली जय राम सरकार की पोल

 उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जयराम सरकार न तो कर्मचारियों के प्रति सम्वेदनशील ही रही और न ही किसानों,बागवानो व आम लोगों के प्रति। पेंशन की मांग करने वाले कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की नसीहत देने वाले जयराम आज कर्मचारियों व आम लोगों को लुभाने का असफल प्रयास कर रहें है। भाजपा का कोई भी नेता महंगाई व बेरोजगारी पर कभी कोई बात नही करते। अब प्रदेश में सत्ता हाथ से जाते देख भाजपा फिर से लोगों को झूठे सपने दिखा कर अपना राजनैतिक हित साधने का असफल प्रयास कर रही है।

आज इंदौरा में पार्टी प्रत्याशी मालेन्द्र राजन,देहरा के हरिपुर  में डॉ.राजेश शर्मा व ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के मजीन में संजय रत्न  के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूर्व में किये गए अपने घोषणा पत्र के किसी भी वादे को पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि आज अब फिर भाजपा अपने संकल्प पत्र से लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-solan-relations/ उन्होंने लोगों को भाजपा की जुमलेबाजी के प्रति सचेत करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी स्तर पर न तो खुद गुमराह होना है और न ही अन्य लोगों को गुमराह होने देना है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास जनबल है। उन्होंने कहा कि चार उप चुनाव कांग्रेस इसी जनबल पर जीती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज 74 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है,जो बहुत ही चिंता की बात है। भाजपा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा का डबल इंजन का दावा पूरी तरह खोखला है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश की ऐसी कोई भी मदद नही की है जिससे प्रदेश में बेरोजगारी कम होती व बिगड़ती अर्थव्यवस्था में कोई सुधार होता। 

प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती पेपर लीक को भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि यह पेपर लीक नही हुआ बल्कि एक साजिश के तहत इसे बेचा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इस पूरे भ्रष्टाचार की जांच कर इसके गुनहगारों को सलाखों के पीछे करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है। लोगों की भावनाओं से खेलना इसकी आदत है। उन्होंने  लोगों का आह्वान किया कि वह कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाने के लिये अपना पूरा समर्थन कांग्रेस को दे,जिससे प्रदेश में जन भावनाओं को पूरा किया जा सकें।

ReplyReply to allForward
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago